Site stats 6 बॉलीवुड हस्तियाँ जिन्होंने कोविड-19 महामारी में मदद का हाथ बढाया – Brain Berries

6 बॉलीवुड हस्तियाँ जिन्होंने कोविड-19 महामारी में मदद का हाथ बढाया

Advertisements

वर्ष 2019 के अंत में चीन में फैले कोरोना वायरस ने न सिर्फ वरन संपूर्ण विश्व को अपनी चपेट में ले लिया। इस संक्रमण से हमारा देश भारत भी अछूता नहीं रहा। जनवरी 2020 के आरंभ से भारत में फैले इस संक्रमण ने मार्च तक पूरे भारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया। जो जहाँ था वहीं थम सा गया। अनेक लोग बेरोजगार और भूखमरी का शिकार हो गए। दूर शहरों में अपनों से अलग रहने वाले अपने पैतृक स्थल पर आने को बेचैन हो गए। इनका कोई पुरसा-हाल नहीं था। सरकारी मदद भी कम पड़ रही थी।

इस कठिन समय में कुछ बॉलीवुड हस्तियाँ तन-मन-धन से लोगों की मदद करने को सामने आईं। इन हस्तियों की एक लंबी सूची है जिनमें से कुछ के विषय में हम चर्चा करने जा रहे हैं –

  1. सोनूसूद

इस समय गरीब मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद का नाम इस सूची में शीर्ष पर है। इन्होंने चिकित्साकर्मियों को रहने के लिए अपना जुहू होटल दिया। भूखे और गरीब लोगों के भोजन की व्यवस्था करने के साथ, गरीब प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुँचाने की व्यवस्था की। रमजान में 25000 श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था की। इस कठिन समय में वह हर पल उनके साथ थे। इनकी मदद के पश्चात इन्होंने दूर-देशों में फँसे प्रवासियों को भारत वापस लाने का कार्य किया। आज सोनू भारत के मजदूर वर्ग के दिलों में राज कर रहे हैं।

  1. अजयदेवगन

बी.एम.सी. के अधिकारी 200 बेड का एक कोविड अस्पताल धारावी में खोलना चाहते थे। अजय देवगन ने चिकित्साधिकारियों से संपर्क कर उनकी मदद की। ऑक्सीजन सिलेंडर और वेंटिलेटर का भुगतान उनकी ओर से हुआ साथ ही धारावी में रहने वाले 700 परिवारों के राशन की व्यवस्था भी अजय देवगन ने करवायी।

  1. अक्षयकुमार

इस समय ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’ अक्षय कुमार भी पीछे नहीं रहे उन्होंने प्रधानमंत्री आपदा कोष में 25 करोड़ रूपए और नगर निगम को 3 करोड़ रूपए दिए। इसके साथ ही मुंबई पुलिस की देख-रेख के लिए 2 करोड़ रूपए दिए।

  1. शाहरूखखान

इनकी विभिन्न कंपनियों ने इस महामारी में मदद करने का बीड़ा उठाया। मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने के साथ 58000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई.) की व्यवस्था की। 5500 लोगों के भोजन की व्यवस्था की। 16000 दैनिक मजदूरों के लिए 3 लाख भोजन किट की व्यवस्था करने के साथ 2500 दिहाड़ी मजदूरों की आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की।

  1. सलमानखान

‘बॉलीवुड के भाईजान’ ने आपदा के इस समय में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर लगे ताले से बेरोजगार हुए दैनिक कामगारों की मदद करने का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन‘ को माध्यम बनाया तथा 25000 श्रमिकों के खाते में धन राशि भेजी ताकि उनकी आजीविका चलती रहे।

  1. प्रियंकाचोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ एक अज्ञात धनराशि प्रधानमंत्री राहतकोष, यूनिसेफ, डाक्टर्स विद्आऊट आर्डर, नो हंग्री किड जैसी संस्थाओं को भेजी। इस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद के साथ, चिकित्सकों की भी मदद की। कम आय और बेघर लोगों के लिए समुचित व्यवस्था की।

यह सूची उन नामों की है जिन्होंने इस समय अपनी पूरी क्षमता से लोगों की मदद की। लेकिन यह सूची यहीं समाप्त नहीं होती ऐसी अनेक ज्ञात-अज्ञात बॉलीवुड हस्तियाँ हैं जिन्होंने खुले दिल से लोगों की मदद की।