Site stats आठ भारतीय फिल्म कलाकार जो अपने यू ट्यूब चैनल के स्वामी हैं – Brain Berries

आठ भारतीय फिल्म कलाकार जो अपने यू ट्यूब चैनल के स्वामी हैं

Advertisements

संचार क्रांति के इस दौर में यू ट्यूब एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को अपने विचार प्रकट करने का आधार प्रदान करता है। इस पर अपना चैनल बनाने के लिए धन का निवेश नहीं करना पड़ता है। यह संचार साधन सभी वर्ग के व्यापारियों के लिए अहम साबित हो रहा है। यह बाजार और विज्ञापन के लिए भी उपयोगी है। इसकी बढती लोकप्रियता देखते हुए फिल्मी दुनिया के अनेक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने यू ट्यूब पर अपना स्वयं का चैनल बना लिया है। जिस पर वह फिल्मों का ट्रेलर तथा अपने विडियोज आदि रिलीज करते रहते हैं। आइए देखते हैं वह कौन से प्रसिद्ध कलाकार हैं जिनका अपना यू ट्यूब चैनेल है।

1. अजयदेवगन

अजय देवगन का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। वह प्रसिद्ध अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी हैं। साथ ही उन्होंने अजय देवगन के नाम से 19 अक्टूबर 2013 को अपना अजय देवगन नामक चैनल बनाया। जिसके 3,21,121 सदस्य हैं। साथ ही उनके चैनल पर अब तक 73,443,793 से अधिक विचार प्रकट किए गए हैं। अपने चैनल पर प्रचार के लिए वह अपनी फिल्मों की झलकियों तथा अपने विडियोज का प्रदर्शन करते हैं।

2. आलियाभट्ट

फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पुत्री आलिया भट्ट को अभी फिल्मों में पदार्पण किए कुछ ही वर्ष हुए हैं लेकिन उन्होंने सफलता के सोपानों को पा लिया है। एक प्रसिद््ध अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह अपने यू ट्यूब चैनल की स्वामिनी है। उनके चैनल का नाम आलिया भट्ट है। 7 मार्च 2019 को बने इस चैनल के 4,81,723 सदस्य हैं, इस चैनल पर अब तक 2,036,582 से अधिक विचार प्रकट किए जा चुके हैं। आलिया इस पर अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए उनकी झलकियों के साथ विडियोज भी शेयर करती हैं।

3. प्रियंकाचोपड़ा

विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा एक प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के साथ-साथ अपने प्रियंका चोपड़ा नामक चैनल की स्वामिनी हैं। इस पर वह अपनी फिल्मों की झलकियों के विडियोज के साथ-साथ चैरिटी विडियोज भी शेयर करती हैं। उनके चैनल के 4,78,306 सदस्य हैं।

4. शिल्पाशेट्टी

45 वर्षीय शिल्पा शेट्टी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री हैं जिसका अपना यू ट्यूब चैनल है। पाक कला और योगा में दिलचस्पी होने के कारण शिल्पा अधिकतर व्यंजन बनाने और योगा के विडियो ही शेयर करती हैं। इनके चैनल का नाम शिल्पा शेट्टी कुंद्रा है जिसके 1,295,300 सदस्य हैं।

5. महेशबाबू

महेश बाबू नामक चैनल तेलुगू फिल्म अभिनेता महेश बाबू का है। इस पर वह अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए उनकी झलकियाँ, विडियोज और फिल्मी कार्यक्रमों के विडियोज डालते हैं। इस चैनल के 318,909 सदस्य हैं।

6. वरूणधवन

12 मार्च 2019 को अभिनेता वरूण धवन ने अपना यू ट्यूब चैनल वरूण धवन आरंभ किया। जिसके 34,000 से अधिक सदस्य हैं। इस पर वह अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए उनकी झलकियाँ और विडियोज डालते हैं।

7. अर्जुनकपूर

सबसे कम सदस्य वाले अर्जुन कपूर नामक चैनल के स्वामी अर्जुन कपूर हैं। यह चैनल 2 अक्टूबर 2014 से आरंभ हुआ। इसके कुल सदस्य 5,176 हैं। इस पर अर्जुन प्रचार के लिए फिल्मों की झलकियाँ और विडियोज शेयर करते हैं।

8. अल्लूअर्जुन

अल्लू अर्जुन एक तेलुगु फिल्म अभिनेता हैं जो अल्लू अर्जुन नामक चैनल के मालिक हैं। यह चैनल 18 फरवरी 2011 को आरंभ हुआ था। इसके 3,21,897 सदस्य हैं। इस पर वह अपनी फिल्मों और कार्यक्रमों की प्रचार सामग्री के साथ अपने कुछ व्यक्तिगत विडियोज भी शेयर करते हैं।