Site stats दीपिका पादुकोण के विषय में 8 रोचक तथ्य – Brain Berries

दीपिका पादुकोण के विषय में 8 रोचक तथ्य

Advertisements

मुंबई की मायानगरी के आकाश पर अनेक जगमगाते नामी सितारे हैं जिन्होंने सफलता की बुलंदियों को छुआ है। उन्ही में से एक है दीपिका पादुकोण। मायानगरी का अनमोल सितारा, जिसने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। आम हम उन्ही के विषय में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

1. 5 जनवरी 1986 को कोपेन हेगन, डेनमार्क में प्रख्यात बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के यहाँ दीपिका का जन्म हुआ। इनका बचपन बैंगलोर में बीता। इनकी मातृ भाषा कोंकणी है।

2. दीपिका ने सोफिया हाई स्कूल बैंगलोर से प्रारंभिक पढ़ाई करने के पश्चात आगे की शिक्षा माउंट कैरमल कालेज से पूर्ण की। इन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में बी.ए. की शिक्षा के लिए प्रवेश लिया लेकिन माडलिंग के लिए अपनी शिक्षा अधूरी छोड़ दी।

3. अध्ययन के दौरान ही अपनी कद-काठी के चलते उन्होंने माडलिंग की दुनिया में भाग्य आजमाने का निर्णय लिया। उन्होंने लिरिल, डाबर, क्लोज-अप टूथपेस्ट और लिम्का जैसे ब्रांड के लिए माडलिंग की, साथ ही ज्वैलस आफ इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। इन्होंने किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी माडलिंग की साथ ही किंगफिशर एयर लाइन की ब्रांड एंबेसडर बनीं।

4. अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह ही दीपिका भी अपनी किशोरावस्था में बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। लेकिन इनका सपना अभिनेत्री बन करोड़ों दर्शकों के दिल पर राज करना था इसलिए उन्होंने खेल की जगह फिल्मों और माडलिंग में भाग्य आजमाने का निर्णय लिया।

5. अपनी अभिनय यात्रा इन्होंने हिमेश रेशमिया के एलबम आप का सुरूर एलबम के एक गीत में अभिनय कर आरंभ की। इनकी पहली फिल्म कन्नड़ भाषा में थी जिसमें इन्होंने उपेन्द्र के साथ काम किया था । फिल्म का नाम ऐश्वर्या था। सन् 2007 में फराह खान ने इन्हें अपनी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शाहरूख खान की नायिका की भूमिका के लिए चुना। अब तक के सफर में दीपिका के लिए यह एक बड़ा अवसर था। दीपिका ने इस फिल्म में अपने अभिनय से साबित कर दिया कि वह एक उच्चकोटि की अभिनेत्री हैं। यह फिल्म सुपरहिट हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड मिला।

6. ‘ओम शांति ओम’ की अपार सफलता के पश्चात दीपिका की अनेक फिल्में असफल रही लेकिन फिल्म ‘काकटेल’ से अपनी धमाकेदार वापसी के पश्चात उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इसके पश्चात उन्होंने ‘ये जवानी है दिवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘गोलियों की रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पदमावत’ जैसी अनेक सफल फिल्में दीं।

7. माडलिंग के समय निहार पांड्या के साथ दीपिका की मित्रता हुई इनके संबंध 3 वर्ष तक रहे। ‘बचना ए हसीनों’ फिल्म में रणवीर कपूर के साथ काम करने के दौरान यह एक दूसरे के निकट आ गए। पर कुछ समय पश्चात इनके संबंध टूट गए। इनका नाम सिद्धार्थ माल्या, उपेन पटेल और युवराज सिंह के साथ भी जुड़ा। अंत में नवंबर 2018 में सभी अफवाहों का अंत कर इन्होंने अभिनेता रणवीर सिंह से विवाह कर लिया।

8. इनकी फिल्म पद्मावत को अनेक विवादों का सामना करना पड़ा। अनेक हिंसक प्रदर्शन के पश्चात जब यह फिल्म कुछ बदलाव के साथ आई तो इसने सफलता का उच्च मुकाम हासिल किया।

आज दीपिका प्रसिद्धि के जिस मुकाम तक है वहाँ तक पहुँचने में इनकी अथक मेहनत लगी है और हमारी उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वह सफलता हासिल करेंगी।