Site stats साऊथ की अदाकाराएं जिन्होंने विवाहित पुरुषों के साथ रचें एक्स्ट्रा मेरिटल अफैर, रेखा से लेके तब्बू तक बड़े नाम है शामिल – Brain Berries

साऊथ की अदाकाराएं जिन्होंने विवाहित पुरुषों के साथ रचें एक्स्ट्रा मेरिटल अफैर, रेखा से लेके तब्बू तक बड़े नाम है शामिल

Advertisements

प्यार एक रहस्यमयी एहसास है। यह दुनिया की सही और गलत की समझ से परे है। कभी-कभी प्यार सोलमेट की तलाश पूरी कर देता है और कभी-कभी यह रिश्तों के जटिल मायाजाल में लोगों को फँसा देता  है। फ़िल्म उद्योग ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है जहां प्रेमियों ने वैवाहिक सीमाओं को नजरअंदाज़ कर दिया और एक दूसरे के प्यार में बह गए। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के ऐसे कई किस्से सुर्खियों में आ चुके हैं। बॉलीवुड ही नहीं टॉलीवुड भी ऐसे सनसनीखेज विवादों से भरा पड़ा है। आइए देखते हैं कौन थीं वो अदाकाराएं जिन्होंने समाज के नियमों से ज्यादा दिल की आवाज़ सुनना बेहतर समझा और शादीशुदा शख्स के साथ जुड़ना पसंद किया।

रेखा और अमिताभ बच्चन  

रेखा और अमिताभ बच्चन के प्यार के किस्से कौन नहीं जानता, यह जोड़ी कुछ हिट फ़िल्मों के लिए जानी जाती है। रेखा को अमिताभ में गहरी दिलचस्पी थी। पुख़्ता सबुत तो किसी के पास नहीं है लेकिन रेखा और अमिताभ ऐसी जोड़ी थी जो सबसे ज्यादा अपने अतीत में एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध होने के कारण चर्चा में रही । रेखा के साथ बिग बी के अच्छे संबंध थे जबकि उनकी शादी जया बच्चन से हुई थी। रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को काफ़ी राज़ रखती हैं लेकिन माना जाता है कि बिग बी के लिए रेखा अभी भी अविवाहित  हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय

एक ज़माने के दिग्गज नायक शत्रुघ्न सिन्हा, जिन्होंने पूनम सिन्हा से शादी की थी, कथित तौर पर कुछ समय के लिए रीना रॉय के साथ उनके संबंध थे। उन्होंने 1980 में पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी। सोनाक्षी सिन्हा उन्हीं की बेटी हैं। टूटे दिल से हारकर रीना रॉय ने बाद में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी की।

प्रभुदेवा और नयनतारा 

नयनतारा टॉलीवुड में सबसे अधिक कीमत वसूलने वाली और सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने निजी जीवन में, फ़िलहाल ये सबकी फेवरेट हीरोइन, अपने पति, विग्नेश शिवन के साथ वैवाहिक जीवन के आनंद ले रहीं है और वे दो जुड़वा बच्चों, उयिर और उलागम के माता-पिता हैं। हालाँकि, एक समय था जब उनका नाम एक शादीशुदा व्यक्ति और लोकप्रिय कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध में होने के कारण कलंकित हुआ था। दोनों ने साथ में काम किया था, जिस के दौरान उनका रिश्ता बना। जब ये खबर सुर्खियों में आई तो अभिनेत्री की तमिल संस्कारों को शर्मसार करने के आरोप लगाकर लोगों ने भारी आलोचना की थी।

तब्बू और नागार्जुन 

तब्बू अब बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उन्होंने टॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया था। तब्बू ने 51 साल की उम्र में भी अविवाहित रहना चुना है। जबकि उनके काम की सफलता के बारे में काफ़ी बातचीत होती है, वहीं उनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि, कहा जाता हैं की एक वक्त में वह अपने सह-कलाकार नागार्जुन के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल संबंध में शामिल थीं और उस समय वह खुशी-खुशी अमला से विवाहित थे। ऐसा माना जाता था कि दोनों ने 15 साल से अधिक समय तक अपने रिश्ते को गुप्त रखा। हालाँकि, जब नागार्जुन ने अपनी पत्नी अमला से अलग होने से इनकार कर दिया तो आखिरकार तब्बू ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया।

गौतमी और कमल हासन 

प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री, गौतमी तडिमल्ला और कमल हासन की एक्स्ट्रा मैरिटल रिश्ते की सुर्ख़ियों ने फ़िल्म उद्योग में हलचल मचा दी थी। एक असफल शादी के बाद, 1999 में, गौतमी को एक पहले से शादीशुदा आदमी – साऊथ के सुपरस्टार कमल हासन से प्यार हो गया। उनका रिश्ता 35 से अधिक वर्षों तक चला। जिसके चलते कमल का उनकी पत्नी सारिका से डिवोर्स भी हुआ। हालाँकि, वे भी, वर्ष 2016 में किसी कारणवश अलग हो गए।

श्रीदेवी और बोनी कपूर 

बॉलीवुड और टॉलीवुड की सुपरस्टार रह चुकी दिवंगत श्रीदेवी को किसी विशेष परिचय की आवश्यकता नहीं है। अभिनेत्री अपने समय की सबसे चहीती अभिनेत्रियों में से एक थीं और उनकी दिव्य सुंदरता की प्रशंसा हर कोई करता था। हालाँकि, वह भी अपने निजी जीवन में कई एक्स्ट्रा मैरिटल संबंधों में शामिल थी। उनका नाम एक समय मिथुन चक्रवर्ती के साथ जुड़ा था। लेकिन सुर्खियां तो तब बनी जब उन्होंने फ़िल्म निर्माता, बोनी कपूर के साथ एक्स्ट्रा मेरिटल संबंध में जुड़ना पसंद किया। बोनी जो पहले से ही मोना कपूर से शादी कर चुके थे और अपने बच्चों, अंशुला और अर्जुन के पिता भी थे। हालाँकि, चीजें तब ख़राब  हो गईं जब मोना को तलाक दिए बिना बोनी और श्रीदेवी दोनों भाग गए। ऐसी खबरों से मोना टूट गईं और तुरंत अपने पति से अलग हो गईं। इसके चलते बोनी ने श्रीदेवी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली, क्योंकि श्रीदेवी तब अपनी पहली संतान, जान्हवी कपूर के साथ गर्भवती थीं।

सारांश 

फ़िल्म उद्योग की चकाचौंद के तले ऐसे कई किस्से हैं जिसमे किसी ना किसी के दिल जरूर टूटे हैं। जहाँ ग्लेमर वर्ल्ड में प्यार महोब्बत की कहानियाँ आम सी बात हैं, वहीं विवाहित पुरुषों के साथ अभिनत्रिओं के रिश्तों को आज भी आलोचना का सामना करना पड़ता है, किन्तु कुछ लोग हमेशा दिल की सुनते हैं और प्यार के लिए दुनिया से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं और रेखा जैसे कुछ लोग जीवनभर उस प्यार की गरिमा बनाये रखने के लिए खामोश रह जाते हैं।