Site stats भारतीय सिनेमा के शीर्ष 6 लेजन्ड – Brain Berries

भारतीय सिनेमा के शीर्ष 6 लेजन्ड

Advertisements

भारतीय सिनेमा अपनी संस्कृति, परंपरा और विविधता के लिए जाना जाता है। भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड के हर अभिनेता ने योगदान दिया है। लेकिन कुछ अभिनेता लिविंग लेजन्ड हैं जो अपने अभिनय और शैली के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। तो, आइए जानते है शीर्ष के 6 लेजन्ड के बारे में जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपना प्रभुत्त्व स्थापित किया है।

  1. अमिताभ बच्चन

1970 के दशक में फ़िल्मी करियर शुरू कारने वाले अमिताभ बच्चन को ‘सदी के महानायक’ से नवाज़ा गया है। उन्होंने ज़ंजीर, देवर, अमर अकबर एंथनी जैसी फ़िल्मों में शानदार अभिनय किया है और उस समय उन्हें ‘एंग्री यंग मैन ऑफ़ इंडिया’ टाइटल से नवाज़ा गया। ‘बॉलीवुड का शहंशाह’ आज भी अपने अनूठे संवादों के लिए जाना जाता है। वह बहुमुखी और प्रभावशाली अभिनेता हैं और उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। सिनेमा के अलावा उन्होंने टी.वी. पर लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट किया है।

2. रजनीकांत

रजनीकांत दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं और उन्हें ‘दक्षिण भारतीय सिनेमा के राजा’ के रूप में जाना जाता है। सिनेमा जगत में पदार्पण करने से पहले वह बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली और करिश्माई अभिनय के माध्यम से सिनेमा जगत में लोकप्रियता हासिल की। तमिल सिनमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। वे दक्षिण भारतीय लोगों के बीच एक भगवान के रूप में जाने जाते हैं।

3. नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह एक बहुमुखी फ़िल्म अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन स्टेज आर्टिस्ट भी हैं। वे अभिनय बड़ी शीद्दत के साथ करते हैं और अपने किरदार में इस तरह से समा जाते हैं कि उनका किरदार यथार्थवादी बन जाता है। चाहे किसी भी प्रकार की कोई भी भूमिका हो – गंभीर या कॉमेडी – वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

4. शर्मीला टैगोर

शर्मीला टैगोर अपने समय की सबसे सुंदर और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने बंगाली सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत कि और फिर हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया। फ़िल्मों में रोमांटिक भूमिकाओं में बेहतरीन अभिनय करते हुए उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनके अभिनय के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं जिसमें फ़िल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है।

5. रेखा

विनम्र स्वभाव की भानुरेखा गणेशन सिनेमा जगत में रेखा नाम से लोकप्रिय हैं। उनकी नृत्य कला शैली और किरदार की गज़ब की प्रस्तुति का उन्हें बेहतरीन अभिनेत्री अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण योगदान है। 1970 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा जगत में उन्होंने अपना विशेष स्थान बनाया। युवा पीढ़ी के कई बॉलीवुड अभिनेता उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

6. शाहरुख खान

लगभग तीन दशकों से बॉलीवुड में अभिनय करने वाले शाहरुख खान को ‘बॉलीवुड का किंग खान’ कहा जाता है। छोटे परदे से हिंदी सिनेमा जगत में आने वाले शाहरुख खान बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ हैं। उनके द्वारा खुली बाहों के साथ दिए जाने वाले पोज़ उनके प्रशंसकों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। वे विभिन्न भूमिकाओं को निभाने के लिए जाने जाते हैं – वे रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर गंभीर भूमिका वाले किरदार निभाते हैं और अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।