Site stats भारत के टॉप 7 पॉपुलर न्यूज़ चैनल – Brain Berries

भारत के टॉप 7 पॉपुलर न्यूज़ चैनल

Advertisements

इतनी बड़ी दुनिया में हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है। कुछ घटनाएं ऐसी होती है जिनका हम तक पहुंचना आवश्यक होता है। काफ़ी समय पहले से न्यूज़पेपर और रेडियो दुनिया भर की घटनाओं को प्रसार करने का माध्यम हुए है। पर आजकल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला माध्यम न्यूज़ चैनल्स हो गए है।

ये ना सिर्फ देश दुनिया की खबर लाते है बल्कि उसको तथ्यों और चित्रों के माध्यम से दर्शाते भी है। खबर चाहें राजनीति को हो या खेल जगत से हो, या बॉलीवुड की हो, हर खबर सबसे पहले न्यूज़ चैनल ही देते है। इस लेख में हम में भारत के टॉप 7 न्यूज़ चैनल के बारे में बात करेंगे।

1. आजतक (सबसे तेज़)

आज से 21 साल पहले सन्  2000 में आजतक न्यूज़ चैनल की शुरुआत हुई। लिविंग मीडिया ग्रुप के पास इसका मालिकाना हक है।  महज़ कम समय में इनसे अपने काम के बदौलत लोगों का भरोसा जीता है। आज यह भारत के सबसे पसंद किए जाने वाले न्यूज़ चैनलों में से एक है। श्वेता सिंह, अंजना ओम कश्यप और चित्रा त्रिपाठी इस चैनल की कुछ मुख्य एंकर हैं। इस चैनल ने कई बार इंडियन टेलीविज़न एकेडमी अवॉर्ड जीता है। 

2. ABP न्यूज़ (आपको रखे आगे)

ABP न्यूज़ पहले स्टार न्यूज़ के नाम से संचालित होता था। सन् 1998 में इसकी शुरुआत स्टार न्यूज़ के तौर पर हुई। इसका मालिकाना हक ABP ग्रुप है। सन् 2012 में इसका नाम बदलकर ABP न्यूज़ रखा गया और तभी से यह लोगों में बीच मशहूर होने लगा। सनसनी, सास बहू और साजिश, संविधान की शपथ, मास्टर स्ट्रोक आदि कुछ पॉपुलर प्रोग्राम हैं। रुबिका लियाकत और रोमाना खान इस चैनल की कुछ मुख्य एंकर हैं।

3. Zee न्यूज़ (ज़रा सोचिए)

Essel ग्रुप द्वारा सन् 1999 में इसकी शुरुआत हुई। Zee न्यूज़ अंग्रेज़ी के साथ साथ कई अन्य स्थानीय भाषाओं में भी प्रसारित होता है। सुधीर चौधरी इस चैनल के स्टार रिपोर्टर के साथ साथ एडिटर इन चीफ भी हैं। DNA और ताल ठोक के, कुछ प्रोग्राम हैं जो लोगो के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। इस चैनल पर दिखाए जाने वाले न्यूज़ पर लोगों का भरोसा है। यही कारण है की यह टॉप में अपनी जगह बनाता है।

हालाँकि जुलाई के मध्य में ये खबर आयी की सुधीर चौधरी आजतक में सम्मिलित हो गये है। यहाँ पर उनका नया शो “ब्लैक एंड वाइट” रात में 9 बजे प्रसारित होता है।

सुधीर चौधरी के जाने के बाद DNA का सारा कार्यभार रोहित रंजन पर आ गया है। अब वो ही इस शो होस्ट कर रहे हैं।

4. India TV (आप की आवाज़) 

इस लिस्ट में India TV का नाम कैसे भूला जा सकता है। रजत शर्मा और ऋतु धवन द्वारा शुरू किया गया यह न्यूज़ चैनल एक स्वतंत्र न्यूज़ चैनल है। और तो और खुद रजत शर्मा इसके स्टार एंकर हैं। सन् 2004 में इसकी शुरुआत हुई। इसका एक प्रोगाम आप की अदालत काफ़ी लोकप्रिय है जिसमे हर सप्ताह कोई न कोई प्रसिद्ध व्यक्तित्व शिरकत करते है। आज की बात रजत शर्मा के साथ एक अन्य लोकप्रिय प्रोग्राम है। रजत शर्मा को इस चैनल का मुख्य आकर्षण बोलना गलत ना होगा।

5. NDTV इंडिया

NDTV के सभी चैनलों में से इसका हिंदी चैनल NDTV इंडिया सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसकी शुरुआत सन् 2003 में हुई। हालांकि इसकी आधारशिला राधिका राय जी द्वारा सन् 1988 में ही रख दी गई थी। रवीश कुमार इसके स्टार एंकर है,जिनका शो प्राइम टाइम काफ़ी मशहूर है। इसके मालिक न्यू दिल्ली टेलीविज़न लिमिटेड है। 

6. Republic TV Bharat/ R. भारत (राष्ट्र के नाम)

पूरी लिस्ट में यह एकमात्र ऐसा चैनल है जिसने इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता हासिल की है। सन् 2017 में इसकी शुरुआत अरनब गोस्वामी और राजीव चंद्रशेखर ने मिलकर की। महज़ दो वर्ष बाद चंद्रशेखर ने चैनल से विदाई ले ली। फिर सारी बागडोर अरनब गोस्वामी के हाथ में आ गई। उन्होंने खुद को एंकर के रूप में प्रस्तुत किया जिसका लोगो ने तहे दिल से स्वागत किया। उनका शो पूछता है भारत काफ़ी पसंद किया जाता है।

7. News 18 इंडिया

News 18 इंडिया पहले IBN7 के नाम से संचालित होता था। दैनिक जागरण द्वारा सन 2005 में इसकी शुरुआत हुई पर बाद में इसे Network 18 द्वारा अधिगृहीत कर लिया गया। सन् 2016 में इसे नया नाम News 18 इंडिया मिला और तब से इसकी लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। आर पार, कच्चा चिट्ठा आदि इस पर प्रसारित होने वाले कुछ मशहूर शो है। किशोर आजवानी और अमीश देवगन इसके कुछ मुख्य एंकर हैं।