ग्रेस पनिसरा – डॉल फैशन में चमकता सितारा

बचपन में आप भी गुड़ियों से खेलते होंगे और आपकी भी कोई पसंदीदा गुड़िया होगी । आपकी गुड़िया को सजाने वालों के बारे में क्या आपने सुना है!

View 14 photos

गुड़िया! हाँ, बिल्कुल सही सुना आपने। आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन कुछ लोग अपने खाली समय में कुछ फैंसी कपड़ों के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। इस आर्टिकल में ऐसी ही एक हस्ती के बारे में हम जानेंगे जिनका नाम है ग्रेस पनिसरा।

View 14 photos

ग्रेस पनिसरा गुड़ियों का पोशाक डिज़ाइन करने के साथ-साथ पोशाक बनाती भी है। गुड़ियों का पोशाक बनाना उसे बेहद पसंद है। साथ ही, वह गुड़ियों की सौन्दर्य प्रतियोगिता में भाग लेते रहती है।

View 14 photos

किसी पोशाक की हु-बहु प्रतिलिपि बनाने के लिए असाधारण और बेहतरीन कौशल की जरूरत होती है। आप ग्रेस पनिसरा का उदाहरण ले सकते हैं।

View 14 photos

वह दुनिया भर के मशहूर फैशन डिज़ाइनरों द्वारा उनके जीवन में बनाए गए बेहतरीन और शानदार पोशाकों को डिजाइन करने और उनके पुनर्निर्माण में घंटों व्यतीत करती हैं। और इसका शानदार परिणाम आपके सामने है। उसका काम सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखकर बारीक कढ़ाई युक्त, सटीक और त्रुटि रहित होता है।

View 14 photos

गुड़ियों के फैशन की एक अलग ही दुनिया है जिसमें वास्तविक फैशन की दुनिया की तरह ही फोटोशूट, फैशन शो का आयोजन ग्लैमरस डिजाइनर और डॉल मॉडल्स के द्वारा किए जाते हैं। यहाँ पर डिजाइनर ही असली हीरो होते हैं। ऐसे लोग बहुत तो नहीं हैं, लेकिन जो हैं उनका काम शानदार है।

2019 में आयोजित ‘मिस डॉल गैलेक्सी’ का ख़िताब ग्रेस पनिसरा द्वारा डिजाईन की गई डॉल ‘माय क्वीन जेनिसल लुबिना’ को दिया गया।

गुड़ियों की चर्चित मॉडलिंग प्रतियोगिता ‘मिस गैलेक्सी डॉल 2020’ का ख़िताब भी पनिसरा द्वारा निर्मित डॉल ने ही जीता।

भारत में आयोजित ‘मिस ब्यूटी डॉल इंडिया 2019’ में पनिसरा की डॉल ‘उर्वशी रौटेला’ ने शीर्ष पाँच में अपना स्थान बनाया था।

View 14 photos

उन्हें विश्वास है कि एक दिन उनके द्वारा निर्मित डॉल, गुड़ियों की ‘मिस यूनिवर्स’ खिताब जीतेगी।

View 14 photos