भारत में सर्वाधिक जनसंख्या वाले 10 महानगर

भारत विश्व के उन देशों में से है जिसकी जनसंख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 1951 में भारत की जनसंख्या 36.11 करोड़ थी, जो 1991 में बढ़कर 84.63 करोड़ हो गई थी और आज लगभग सवा अरब है। जनसंख्या वृद्धि के कारण रोजगार की तलाश में ग्रामीण बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं, जिनसे इन शहरों की जनसंख्या बढ़ गई है। आइए हम देखते हैं कि भारत की अधिकतम जनसंख्या वाले 10 शहर कौन से हैं-



1. मुंबई(महाराष्ट्र)


सपनों का शहर मुंबई, जो कि महाराष्ट्र की राजधानी है। यह भारत के पश्चिमी भाग में कोंकण के तटीय क्षेत्र में है। इस शहर का क्षेत्रफल 603 किमी है। यह चलचित्र तथा दूरदर्शन उद्योग और व्यावसायिक अवसरों के कारण संपूर्ण भारत के लोगों को आकर्षित करता है। इसकी अनुमानित जनसंख्या इस समय 18.4 करोड़ है। यह भारत की सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है।

View 11 photos

2. दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली जिससे सभी परिचित हैं। दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। इसका विस्तार लगभग 1483 वर्ग किलोमीटर है। सर्वाधिक जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का दूसरा महानगर है। यहाँ स्थित शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश के लिए भारत के कोने-कोने से विद्यार्थी आते हैं। यहाँ अनेक उच्च श्रेणी के काॅलेज तथा शोध संस्थान हैं, साथ ही व्यावसायिक अवसरों की भी प्रचुरता है। वर्तमान समय में इसकी अनुमानित जनसंख्या 16.3 करोड़ है।

View 11 photos

3. बंगलौर(कर्नाटक)

दक्षिण भारत में लगभग 900 मीटर की ऊँचाई पर स्थित इस महानगर में संपूर्ण वर्ष सुहावना मौसम रहता है। यह कर्नाटक की राजधानी है। भारत की बड़ी-बड़ी साॅफ्टवेयर कंपनियों का कार्यालय यहाँ होने से इसे भारत के प्रमुख प्रौद्योगिक महानगरों में गिना जाता है। वर्तमान समय में इसकी जनसंख्या लगभग 8.44 करोड़ है।

View 11 photos

4. हैदराबाद(तेलंगाना)

‘निजाम का शहर’ तथा ‘मोतियों के शहर’ के नाम से प्रसिद्ध हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी है। यह शहर यहाँ बसी फिल्म सिटी, नवाबी स्वाद के भोजन और मोतियों के लिए प्रसिद्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में यह अग्रणी है। यह औषधीय उद्योगों का भी केन्द्र है। यह देश का चैथा सर्वाधिक जनसंख्या का शहर है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या 6.73 करोड़ है।

View 11 photos

5. अहमदाबाद(गुजरात)

गुजरात की पूर्व राजधानी अहमदाबाद गुजरात का सबसे बड़ा शहर है। इसका प्राचीन नाम कर्णावती है। यह शहर समुद्र तल से 174 फुट ऊँचा है। यह भारत का पाँचवा सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर है। इसकी अनुमानित जनसंख्या 5.57 करोड़ है।

View 11 photos

6. चेन्नई(तमिलनाडु)

छठे पायदान पर भारत की सर्वाधिक जनसंख्या वाला शहर चेन्नई है। तमिलनाडु की राजधानी होने के साथ-साथ यह भारत का एक बड़ा सांस्कृतिक, शैक्षिक और आर्थिक केन्द्र है। इस समय इसकी अनुमानित जनसंख्या 4.64 करोड़ है।

View 11 photos

7. कोलकता(पश्चिमबंगाल)

बंगाल की खाड़ी और हुगली नदी के किनारे स्थित कोलकता पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह ’महलों का शहर’ और ’सिटी आॅफ जाॅय’ के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ अनेक उद्योग हैं। साथ ही यह भारत का प्रमुख वाणिज्य केन्द्र है। वर्तमान समय में इसकी अनुमानित जनसंख्या 4.46 करोड़ है।

View 11 photos

8. सूरत(गुजरात)

गुजरात का प्रमुख शहर सूरत कपड़ा उद्योग और हीरे की कटिंग और पाॅलिश के लिए प्रसिद्ध है। भारत के विभिन्न हिस्सों से रोजगार के लिए आए लोगों की वजह से इसे ’लघु भारत’ के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अनुमानित जनसंख्या 4.46 करोड़ है।

View 11 photos

9. पुणे(महाराष्ट्र)

मूला व मूठा नामक नदियों के किनारे बसा पुणे महाराष्ट्र का एक प्रमुख शहर है। इसका क्षेत्रफल 331.26 वर्ग किलोमीटर है। इसे ‘पूरब के आॅक्सफोर्ड’ के नाम से जाना जाता है। सुख-सुविधा और विकास की दृष्टि में यह मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर है। इसकी जनसंख्या लगभग 3.12 करोड़ है।

View 11 photos

10. जयपुर(राजस्थान)

राजस्थान की राजधानी जयपुर किसी समय रजवाडों की राजधानी था। इसे गुलाबी नगर के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर दर्शनीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों में यह दसवें स्थान पर है। इसकी अनुमानित जनसंख्या 3.1 करोड़ है।

View 11 photos