कोविड 19 ने ली इन सेलिब्रिटीज़ की जान

Advertisements

पिछले 2 वर्षों से कोरोनावायरस हमारे बीच घात लगाए बैठा है। इसमें सारी दुनिया में कई कि लोगो को जान ले ली। वह एक ऐसा समय था जब लोग घरों से निकलने से डरते थे, चारो ओर एक डर का माहौल देखा गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जब इसे महामारी घोषित कर दिया। यह हमें सचेत करने और भयावह स्थिति का अंदाज़ा लगाने के लिए काफ़ी था।

हर दिन लाखों लोग अपनी जान गवां रहे थे। उसमे कुछ ऐसी जानी पहचानी हस्तियां भी थी जो इसका शिकार हुई। इस कोरोनावायरस ने हमसे हमारे चहेते हस्तियों को भी छीन लिया। यहां उन मशहूर चेहरों का ज़िक्र किया गया है, जो इस माहामारी में इस दुनिया से अलविदा हो गए।

1. मार्क ब्लम (Mark Blum)

मार्क ब्लम एक ऐसे जाने अभिनेता है जिनकी मृत्यु 69 वर्ष की उम्र में कोरोनावायरस के कारण हुई। ये अस्पताल में भर्ती थे। ये Desperately Seeking Susan और Crocodile Dundee जैसी मूवीज़ में अपने किरदार के लिए बखूबी याद किया जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने NYPD blues, The Sopranos और The West Wing जैसी टीवी सीरीज़ में भी गेस्ट रोल के तौर पर दिखे। इनके मृत्यु को खबर ने इनके प्रसंसको को शोक में डूबा दिया।

View 10 photos

2. जो डिफी (Joe Diffie)

जो डिफी 1990 के दशक के सबसे पॉपुलर कंट्री सिंगर थे। इनकी मृत्यु भी कोविड 19की वजह से हुई। मृत्यु से दो दिन पहले उन्होंने अपने पोस्ट में संक्रमण की पुष्टि की थी। हम नहीं पता था कि वो हमे इतनी जल्दी छोड़ के चले जायेंगे। इनकी मृत्यु 61 साल की उम्र में हुई। क्या आपको पता है कि इन्होंने प्रसिद्ध और सम्मानित ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता था? उनके कुछ हिट गाने home, pickup man, third rock from the sun आदि हैं।

View 10 photos

3. एंड्र्यू जैक (Andrew Jack)

इस व्यक्ति को शायद ही कोई भूल सकता है। बचपन में हम सभी ने Star Wars देखी है और इनके अभिनय की प्रशंसा की है। Star Wars की The Force Awaken और The Last Jedi जैसी फ़िल्मों में इन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 76 वर्ष की उम्र में इनकी मृत्यु कोविड-19 को वजह से हुई। The Lord of the Rings और कई मार्वल की मूवीज़ में भी इन्होंने अपनी आवाज़ दी। सम्पूर्ण सिनेमा जगत इनके योगदान को याद रखेगा। 

View 10 photos

4. जे बेनेडिक्ट (Jay Benedict)

जे बेनेडिक्ट एक जाने माने अभिनेता थे जो 68 साल की उम्र में कोरोनावायरस से लड़ते हुए जंग हार गए। हॉलीवुड फ़िल्म Aliens और The Dark Knight Rises जैसी बड़ी मूवीज़ में उन्होंने अभिनय किया। वो काफ़ी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और अंततः उनकी मृत्यु हो गई। चहरे को तरह उनकी आवाज़ भी काफ़ी लोकप्रिय थी। Emmerdale जैसे बड़े टीवी शो से उन्हे और लोकप्रियता हासिल हुई। 

View 10 photos

5. रोहित सरदाना (Rohit Sardana)

जाने माने टीवी एंकर और पत्रकार रोहित सरदाना भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर के दौरान स्वर्ग सिधार गए। वो काफ़ी समय से ICU में भर्ती थे। मृत्यु के एक दिन पहले ही उन्होंने लोगों से उनके लिए दुआ मांगी थी। टीवी न्यूज़ चैनल आज तक में कार्यरत रोहित सरदाना का कार्यक्रम लोगों में काफ़ी पसंद किया जाता था।

View 10 photos

6. दादी चंद्रो तोमर (Dadi Chandro Tomar)

दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर को मृत्यु भी कोरोना के चलते हुआ। वह 89 वर्ष की उम्र की थीं। जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि इनके जीवन से प्रेरित होकर सांढ को आंख नामक मूवी बनी है। जब से उन्होंने बंदूक उठाई थी तब से वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुकी थी। 

View 10 photos

7. सतीश कौल (Satish Kaul)

बी आर चोपड़ा के प्रसिद्ध टीवी सीरियल महाभारत में भगवान इंद्र का किरदार सतीश कौल ने निभाया था। इसके साथ ही वह लगभग 300 से ज्यादा पंजाबी और बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय किया है। उनकी झोली में प्यार तो होना ही था, आंटी नंबर वन के साथ विक्रम और बेताल जैसे हिट फ़िल्में हैं। इनकी मृत्यु 74 साल की उम्र में हुआ।

8. बिक्रमजीत कनवरपाल (Bikramjeet Kanwarpal)

कई बॉलीवुड फ़िल्मों में अभिनय करने वाले बिक्रमजीत कनवरपाल भी कोरोना से जंग हार गए। मात्र 52 वर्ष की उम्र में यह सितारा हम छोड़कर चला गया। उनकी फ़िल्मी करियर की ओर देखें तो पेज 3, आरक्षण, 2 स्टेटस, हेट स्टोरी, मर्डर 2 और द गाज़ी अटैक जैसे बेहतरीन फ़िल्मों हैं।

View 10 photos