भारत के आगरा में स्थित ताजमहल दुनिया भर के लाखों पर्यटकों को हर साल आकर्षित करता है। यह भारत का सबसे ज्यादा घूमे जाने वाली जगह है। दुनिया के सात अजूबों में इसका नाम भी शामिल है।
इसकी प्रसिद्धि इतनी फैली है कि दुनिया भर में कई देशों में इसकी प्रतिकृतियां बनाई गई है। आज हम इस लेख में आपको उन प्रतिकृतियों के बारे में बताएंगे को ताजमहल से प्रेरित है और हुबहू ताजमहल जैसे दिखते हैं।
1. बीबी का मकबरा, औरंगाबाद
गरीबों का ताजमहल के नाम से प्रसिद्ध बीवी का मकबरा, भारत के औरंगाबाद में स्थित है। यह देखने में हुबहू ताजमहल जैसा लगता है। इसको औरंगजेब के बेटे राजकुमार आजम खान ने अपनी मां राबिया-उद-दौरानी की याद में बनवाया था। अक्सर इसे ‘दक्कन का ताज’ भी कहा जाता है। इसके चारों ओर उद्यान हैं, जो इसको एक रमणीय स्थान बनाया है। इसे औरंगजेब की वैवाहिक निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। हजारों लोग हर वर्ष इसको देखने के लिए आते हैं।
View 10 photos
2. चीन का ताजमहल
किसी भी चीज की प्रतिकृति बनाने में चीन को महारत हासिल है। इसलिए उसने ताजमहल का अपना खुद का संस्करण बनाया है। यह शेन्ज़ेन में एक थीम पार्क में स्थित है, जिसे विंडो टू द वर्ल्ड कहा जाता है। इस पार्क की खासियत यह है कि इसमें दुनिया भर के सभी ऐतिहासिक स्मारकों की प्रतिकृतियां हैं। इसमें एफिल टॉवर और पीसा के लीनिंग टॉवर जैसे विश्व प्रसिद्ध इमारतें तक शामिल हैं।
View 10 photos
3. दुबई का ताजमहल, ताज अरेबिया
दुबई चकाचौंध और भव्यता के साथ-साथ बड़े स्मारकों के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है। तो इसमें हैरान होने वाली कोई बात नही है कि इसके निर्माण में एक अरब डॉलर की राशि लगी है। दुबई के प्रसिद्ध मुगल गार्डन क्षेत्र में स्थित ताज अरेबिया, 350 कमरों, दुकानों और रेस्तरां से भरा 20 मंजिला होटल है। क्या आप मानेंगे की इसका आकार आगराके तक महल से 4 गुना बड़ा है? इसका कुल क्षेत्रफल 2,10,000 वर्ग फुट है और इसमें वास्तुशिल्प रूप से थीम वाली संरचनाएं और साथ ही हरे-भरे परिवेश हैं। इसमें 2,000 भूमिगत कार पार्क, बहु-व्यंजन रेस्तरां, नाइट क्लब, शॉपिंग स्टोर्स आदि मौजूद हैं।
View 10 photos
4. बांग्लादेश का ताजमहल
बांग्लादेश का ताजमहल राजधानी ढाका में स्थित है। इसको बनवाने का श्रेय बांग्लादेशी फिल्म निर्माता अहसानुल्लाह मोनी को जाता है जिन्होंने 2008 में इसे बनवाया। इसके पीछे की वजह उनकी आगरा के मूल ताजमहल की उनकी यात्रा थी जिसने उन्हें प्रेरणा मिली। आपको बताते चले की इसको एक फिल्म के सेट के हिस्से के रूप नेबनया गया। इसको ऐसे ही रहने दिया गया और फिर यह ढाका में घूमा जाने वाला एक मुख्य पर्यटन स्थल बन गया।
View 10 photos
5. ताजमहल हाउसबोट, सॉसलिटो, कैलिफ़ोर्निया
1970 के दशक के मध्य में भारत की यात्रा के दौरान, वाइनयार्ड के उद्यमी बिल हार्लन ताजमहल से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इसका एक डुप्लिकेट बनाने का फैसला किया। कैलिफ़ोर्निया लौटने पर उन्होंने ताजमहल हाउसबोट का निर्माण शुरू किया। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक नाव पर ताजमहल का संस्करण है। नाव की डिज़ाइन कश्मीर के डल लेक में चलने वाले हाउसबोट से प्रेरित है। बिल ने अपनी यात्रा के दौरान कश्मीर की यात्रा भी की। वे इस ताजमहल हाउसबोट पर 2016 रहे। फिर वो इसको बेचकर कैलिफोर्निया के नापा चले गए।
View 10 photos
6. रॉयल पवेलियन, ब्राइटन, यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम के पास भी ताजमहल का अपना एक संस्करण है। शाही मंडप की यह इमारत एक ब्रिटिश स्मारक है जो आगरा में स्थित ताजमहल के समान है। इसको ब्राइटन मंडप के रूप में भी जाना जाता है। इसे जॉर्ज, प्रिंस ऑफ वेल्स के लिए समुद्र तटीय वापसी के रूप में बनाया गया था। इसकी संरचना 19वीं शताब्दी की इंडो-सरसेनिक शैली से प्रेरित थी, जो भारत में प्रचलित थी।
View 10 photos
