आजकल की भागदौड़ भरी दुनिया में लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं। फिर भी हम अपने आसपास के लोगों या किसी अन्य के कार्यों, बातों और लुक से खासे प्रभावित हो जाते है। वह कोई भी हो सकता है, जैसे क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ा प्रभावशाली व्यक्तित्व सचिन तेंदुलकर को माना जाता है। वैसे हर क्षेत्र में लोग अपने कार्यों से लोगो को प्रभावित करते हैं।
इस पोस्ट में हम सन् 2021 के टॉप 10 इनफ्लूएंसर्स की बात करेंगे जो विभिन्न क्षेत्रों में आते हैं और दुनियाभर के लोगों को इनफ्लूएंस करते है। आज ये सभी इनफ्लूएंसर्स एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं।
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
इस नाम को किसी भी तरह की पहचान की ज़रूरत नहीं है। रोनाल्डो आज विश्व के सबसे बड़े इनफ्लूएंसर हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से फुटबॉल की दुनिया के बादशाह रोनाल्डो के दुनियाभर में लाखो अनुयाई हैं। ये युवाओं को खासा प्रभावित करते है। जो भी फुटबॉलर बनना चाहता है, वो इनको अपना आदर्श मानता है। इनके सोशल मीडिया पर 500 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हैं।
View 10 photos
2. एरियाना ग्रांडे
इंटरनेशनल पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे सिंगिंग की दुनिया की टॉप इनफ्लूएंसर मानी जाती है। महज़ कम उम्र में इन्होंने अपने गानों से करोड़ों लोगों को अपने गायन से प्रभावित किया। लोग इनके गानों पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाते। इस ग्रैमी पुरस्कार विजेता सिंगर के इंस्टाग्राम पर 230 मिलियन, ट्विटर पर 83 मिलियन, और फेसबुक पर 45 मिलियन फॉलोवर्स है। इनको देखने और सुनने को लोग हमेशा आतुर रहते हैं।
View 10 photos
3. ड्वेन जॉनसन
एक रिंग फाइटर के तौर पर अपने करियर की शुरूआत करने वाले ड्वेन जॉनसन ने कुछ ब्लॉकबस्टर फ़िल्में करके खुद को एक बेहतरीन एक्टर के रूप में पेश किया है। उनकी कुछ फ़िल्में स्कॉर्पियन किंग और फास्ट एंड फ्यूरियस है। आज भी ये अपने रिंग नेम, द रॉक के नाम से मशहूर हैं। अपने कार्यों से इन्होंने दुनियाभर के लोगों को प्रभावित किया। इनके सोशल मीडिया पर कुल 340 से अधिक फॉलोवर्स हैं।
View 10 photos
4. काइली जेनर
अमेरिकी मीडिया हस्ती काइली जेनर कॉस्मेटिक कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की फाउंडर हैं, जिसे 2017 में फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100 की सूची में रखा गया और 2019 में सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड बिलियनर का नाम दिया गया। इस बिज़नेसवुमन के सोशल मीडिया पर 333 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह फैशन दुनिया की इनफ्लूएंसर हैं, जो लोगों को प्रभावित करती हैं।
View 10 photos
5. विराट कोहली
विराट कोहली एक भारतीय क्रिकेटर हैं को आज क्रिकेट की दुनिया में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। आज इनकी तुलना क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से की जाती है। महज़ कम समय में अपनी प्रतिभा से इन्होंने दुनियाभर के लोगों को प्रभावित किया है। इनके इंस्टाग्राम पर कुल 85 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
View 10 photos6. सेलेना गोमेज़
टेलीविज़न की दुनिया से शुरुआत करने वाली सेलेना आज एक बेहतरीन सिंगर है जिनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। अपने गायन से इन्होंने दुनियाभर में अपना प्रभाव डाला है। सोशल मीडिया साइट्स पर इनके कुल 425 मिलियन फॉलोवर्स है जिनमे 200 मिलियन अकेले इंस्टाग्राम पर हैं।
View 10 photos
7. लियोनेल मेस्सी
फुटबॉल दुनिया का एक और सितारा जिसने अपने रिकॉर्ड्स और खेल से सम्पूर्ण विश्व के लोगों को प्रभावित किया है, तो वो लियोनेल मेस्सी हैं। अपने करियर में कई खिताब जीत चुके लियोनेल मेस्सी के इंस्टाग्राम पर कुल 173 मिलियन फॉलोवर्स है।
View 10 photos
8. जस्टिन बीबर
किसे पता था कि यूट्यूब पर अपने गानों का प्रदर्शन करने वाला एक दिन दुनिया को हिलाकर रख देने की हिम्मत रखता है। आज जस्टिन सिंगिंग दुनिया का जाना पहचाना नाम है, जिससे कई युवा प्रभावित होते है। सोशल मीडिया पर इनके 200 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स है।
View 10 photos
9. केंडल जेनर
केंडल जेनर एक परिचित मॉडल है जो कई बड़े इवेंट पर मॉडलिंग कर चुकी हैं। इसके साथ ही इन्होंने वोग मैगज़ीन के कवर पेज के लिए कई बार फोटोशूट भी किया है। कई प्रोजेक्ट की ब्रांड एंबेसडर कैंडल के इंस्टाग्राम पर कुल 140 मिलियन फॉलोवर्स है, जो इनके कार्यों से खासा प्रभावित रहते है।
View 10 photos
10. टेलर स्विफ्ट
टेलर स्विफ्ट एक और अमेरिकन सिंगर जिनकी आवाज़ के लोग कायल हैं। इन्होंने म्यूज़िक दुनिया को कई हिट एल्बम दिए है और महज़ 20 साल को उम्र में ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली स्टार हैं। इनके गानों ने करोड़ों लोगों के दिलों पर प्रभाव डाला है। इनके भी सोशल मीडिया पर 200 मिलियन से अधिक फॉलोवर्स है।
View 10 photos
